साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पैट्रियट’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसने आते ही दर्शकों के बीचजबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। उन्होंने ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन दिया—“Patriot Official Trailer”, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरलहो रहा है।
यह फिल्म एक स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जिसका निर्देशन महेश नारायणन ने किया है। ट्रेलर में हाई-ऑक्टेन एक्शन, विस्फोट, हथियारों और दिल्लीपुलिस के सेटअप की झलक देखने को मिलती है, जो कहानी को और भी रोमांचक बनाती है।
फिल्म की कहानी ‘Periscope’ नाम के एक सॉफ्टवेयर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे ‘समाज सेवा’ पहल के तहत सेना के उपयोग के लिए विकसितकिया गया था। लेकिन कुछ भ्रष्ट लोग इस तकनीक का गलत इस्तेमाल कर आम नागरिकों की जासूसी करने लगते हैं, जिससे उनकी निजी जिंदगीखतरे में पड़ जाती है।
कहानी में मम्मूट्टी एक डेवलपर की भूमिका निभा रहे हैं, जो इस साजिश का पर्दाफाश करने के लिए अंडरग्राउंड हो जाते हैं। वहीं उनके दोस्त कर्नलरहीम नाइक, जिसका किरदार मोहनलाल निभा रहे हैं, उनके साथ मिलकर इस खतरनाक मिशन में जुट जाते हैं। दोनों की जोड़ी लंबे समय बाद एकसाथ स्क्रीन पर नजर आएगी, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।
फिल्म में फहद फासिल खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे, जो कहानी में और भी गहराई और तनाव जोड़ते हैं। इसके अलावा कुंचाको बोबन, नयनतारा और रेवती भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण एंटो जोसेफ और के. जी. अनिल कुमार ने किया है, जबकि संगीत सुशिन श्याम ने तैयार किया है, जो फिल्म के एक्शन और थ्रिलको और प्रभावशाली बनाता है।
‘पैट्रियट’ 1 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म न सिर्फ एक्शन और सस्पेंस से भरपूर है, बल्कितकनीक के दुरुपयोग और प्राइवेसी जैसे गंभीर मुद्दों को भी सामने लाती है।
Check Out The Trailer:-