ताजा खबर
नेपाल में 1.76 किलो अवैध सोना और 18 किलो से ज्यादा चांदी रखने के आरोप में 9 भारतीय गिरफ्तार, ऐसे आए ...   ||    Iran-US Nuclear Talks: रोम में होगी ईरान-अमेरिका में दूसरे दौर की परमाणु वार्ता, जानें ब्यौरा   ||    Time Magazine की टॉप 100 लिस्ट में ट्रंप और यूनुस का नाम शामिल, नहीं मिली किसी भारतीय को जगह   ||    ईरान के पास भी अब होगा परमाणु बम! इन 9 देशों के पास पहले से ही है, जानें किसके पास कितनी संख्या   ||    अमेरिका और साउथ कोरिया की इस हरकत पर भड़का उत्तर कोरिया, दी जवाबी कार्रवाई की धमकी   ||    ट्रंप के खिलाफ कोर्ट पहुंचे भारतीय समेत 4 छात्र, जानें क्या है पूरा मामला   ||    Mahadev Betting App से लिंक पर क्या बोला EaseMyTrip? ईडी ने की थी छापेमारी   ||    वक्फ कानून के 3 प्रावधान कौनसे जिन पर छिड़ी बहस, आज सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई   ||    विंड वेव क्या? हीट वेव से कितना अलग, दिल्ली में मौसम विभाग ने जारी की ये वार्निंग   ||    सुनामी को लेकर डरावनी भविष्यवाणी; जापानी बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए की Prediction   ||    पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले के ‘सुप्रीम’ फैसले में रियायत, साथ में रखी ये शर्त   ||    17 अप्रैल का इतिहास: भारत और विश्व में दर्ज हैं ये अहम घटनाएं, जानिए क्यों खास है यह दिन   ||    पितृ दोष से चाहते हैं छुटकारा पाना तो वैशाख अमावस्या के दिन जरूर करें ये काम, पूर्वज बरसाएंगे अपनी क...   ||    Fact Check: क्या बाइक सवार ने खींची मुस्लिम युवक की टोपी? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच   ||    Paytm: 1800 करोड़ के शेयर सरेंडर करने वाले विजय शेखर शर्मा कितने अमीर?   ||    सुस्त बाजार में भी Apple की बड़ी छलांग, भारत में 3 महीनों में ही बेच डाले 3 मिलियन iPhones   ||    Stock Market Update: बाजार पर आज भी दबाव हावी, सेंसेक्स-निफ्टी की कमजोर शुरुआत   ||    सुस्त बाजार में भी Apple की बड़ी छलांग, भारत में 3 महीनों में ही बेच डाले 3 मिलियन iPhones   ||    DC vs RR: 12 गेंदों में 11 यॉर्कर, मिचेल स्टार्क ने ऐसे किया असंभव को संभव; विपक्षी टीम ने भी माना ल...   ||    IPL 2025: ‘तो आप यह सवाल नहीं पूछते’, कप्तान सैमसन की ‘गलती’ पर नीतीश राणा ने दिया रिएक्शन   ||    +++ 

राहुल गांधी के खिलाफ असम में गैर जमानती FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, January 19, 2025

मुंबई, 19 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ गुवाहाटी के पान बाजार पुलिस स्टेशन में शनिवार को FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि राहुल ने भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले बयान दिए। BNS की धारा 152 के तहत दर्ज FIR गैर जमानती है। यानी अगर राहुल की गिरफ्तारी होती है तो उन्हें जमानत के लिए सीधे कोर्ट जाना पड़ेगा। FIR गुवाहाटी हाईकोर्ट के वकील मोनजीत चेतिया ने दर्ज कराई है। चेतिया ने कहा कि, 'राहुल के बयान से देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। विपक्ष के नेता का सार्वजनिक मंच से दिया गया बयान साधारण राजनीतिक टिप्पणी नहीं है।'

दरअसल, 13 जनवरी को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) प्रमुख रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को राष्ट्रीय देवी अहिल्या पुरस्कार देने के लिए इंदौर में थे। समारोह में भागवत ने कहा था कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को प्रतिष्ठा द्वादशी के तौर पर मनाया जाना चाहिए। इसे ही भारत का 'सच्चा स्वतंत्रता' दिवस मानना चाहिए। 15 जनवरी को नए कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के उद्घाटन में राहुल ने भागवत के बयान पर कहा, भाजपा, RSS ने हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। अब हम BJP-RSS और इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं। जिसके बाद, मोनजीत चेतिया ने कहा कि राहुल गांधी की यह टिप्पणी बार-बार चुनावों में मिल रही हार की हताशा से प्रेरित थी। विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल पर लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का विश्वास बनाए रखने की जिम्मेदारी है, लेकिन वे झूठ फैलाने और विद्रोह भड़काने का काम कर रहे हैं। लोकतांत्रिक तरीकों से जनता का विश्वास हासिल करने में नाकामयाब होने के बाद वे अब केंद्र सरकार और भारतीय राज्य के खिलाफ असंतोष भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, भागवत के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी निशाना साधा था। उन्होंने 15 जनवरी को कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के बाद कहा था, "मैंने पेपर में पढ़ा कि मोहन भागवत ने कहा कि सच्ची स्वतंत्रता तब मिली जब राम मंदिर बना। PM मोदी और उन्होंने मिलकर राम मंदिर का उद्घाटन किया। मोदी समझते हैं कि उन्हें 2014 में आजादी मिली क्योंकि वो प्रधानमंत्री बने थे। RSS के लोग राम मंदिर बनने के दिन को आजादी का दिन मानते हैं। ये शर्म की बात है।​ आजादी मिलने के बाद भी वो इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं क्योंकि वे लड़े नहीं और जेल नहीं गए। इस कारण इन्हें याद नहीं रहता। साथ ही, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने राहुल के बयान पर कहा था- कांग्रेस का इतिहास उन सभी ताकतों को उत्साहित करने का रहा है जो कमजोर भारत चाहते हैं। सत्ता के लिए उनके लालच का मतलब देश की अखंडता से समझौता और लोगों के विश्वास को धोखा देना था। लेकिन भारत के लोग समझदार हैं। उन्होंने फैसला कर लिया है कि वह राहुल गांधी और उनकी सड़ी हुई विचारधारा को हमेशा ठुकराएंगे। अब कांग्रेस की घिनौनी सच्चाई किसी से छिपी नहीं है। अब उनके अपने नेता ने ही इसका पर्दाफाश कर दिया है। मैं राहुल गांधी की इस बात के लिए प्रशंसा करता हूं कि उन्होंने वह बात साफ-साफ कही जो देश जानता है। यह कोई रहस्य नहीं है कि गांधी और उनके तंत्र का शहरी नक्सलियों के साथ गहरा संबंध है, जो भारत को अपमानित और बदनाम करना चाहते हैं। उन्होंने जो कुछ भी किया या कहा है वह भारत को तोड़ने और हमारे समाज को विभाजित करने की दिशा में है।

कोटा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. kotavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.