ताजा खबर
म्यांमार में फिर भूकंप के झटके लगे, सुबह-सुबह भारत के इस राज्य में भी महसूस हुआ Earthquake   ||    छोटा विमान हाईजैक करने वाला कौन; जिसने US में 13 यात्रियों को बनाया बंधक?   ||    म्यांमार के बाद एक और देश में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई तीव्रता   ||    ट्रंप के टैरिफ से भारत भी आया चपेट में, US-चीन के बीच व्यापार युद्ध थमने के आसार नहीं   ||    ‘हम चीन के साथ बहुत अच्छा समझौता करने जा रहे हैं’, ट्रेड वॉर के बीच नरम पड़े ट्रंप के तेवर   ||    MI vs SRH: मैच के दौरान चैक हुई अभिषेक शर्मा की पॉकेट, पिछले मैच में निकाली थी पर्ची   ||    MI vs SRH: मुंबई के खिलाड़ी ने मैच में उड़ाई नियम की धज्जियां, अंपायर से भी हुई भारी चूक   ||    IPL 2025: SRH की हार के बाद भी हेड का बड़ा धमाका, बने ये कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी   ||    बाजार ने जीती हारी बाजी, सेंसेक्स 1500 पॉइंट्स मजबूत, किस वजह से लौटा जोश?   ||    Gold Price: क्यों बढ़ रहे हैं गोल्ड के रेट? जानें पिछले एक हफ्ते में कितना आया उछाल   ||    एक बयान…अब सोने की कीमतों में लगेगी आग, हर गिरावट पर खरीदारी में समझदारी!   ||    इतिहास के आईने में 18 अप्रैल: देशभक्ति, खोज और साहित्य से जुड़ी अहम घटनाएं   ||    Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को कर लें ये आसान सा काम, धन से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी   ||    Fact Check: क्या सच में सुहाना खान ने खरीदी है लग्जरी कार? सोशल मीडिया पर फोटो की गई शेयर; जानें सच्...   ||    61 साल का दूल्हा, 50 की दुल्हन, सात फेरे लेने जा रहे बीजेपी नेता दिलीप घोष और रिंकू, जानें कैसे बढ़ी...   ||    फिर लौटा चक्रवाती तूफान! 70 किमी की स्पीड से चलेंगी धूल भरी हवाएं, गिरेंगे ओले, दिल्ली समेत इन 18 रा...   ||    हैप्पी पासिया कौन? भारत का मोस्ट वॉन्टेड टेरेरिस्ट, अमेरिका में गिरफ्तारी; पंजाब में कई घटनाओं को दे...   ||    म्यांमार में फिर भूकंप के झटके लगे, सुबह-सुबह भारत के इस राज्य में भी महसूस हुआ Earthquake   ||    अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा करेगा ये खास कवच, MRT ने शुरू की ट्रेनिंग   ||    Waqf Act पर पीएम मोदी से क्यों मिला दाऊदी बोहरा समुदाय का डेलिगेशन? प्रधानमंत्री ने कही ये बात   ||    +++ 

लखनऊ में पथराव, महिला इंस्पेक्टर समेत 6 के सिर फूटे, PAC तैनात, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 12, 2025

मुंबई, 12 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लखनऊ में सरकारी जमीन पर अंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर जमकर बवाल हुआ। इसे हटाने के विरोध में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने इकट्‌ठे होकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया। इसमें महिला इंस्पेक्टर मेनका सिंह समेत 6 लोगों के सिर फूट गए। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए पांच राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब 6 घंटे तक बवाल चलता रहा। बाद में काफी मशक्कत के बाद प्रशासन और ग्रामीणों की बीच सहमति बन पाई। फिलहाल प्रतिमा कपड़े से ढकी रहेगी। घटना लखनऊ कलेक्ट्रेट से करीब 36 किमी दूर बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के मवई खातरी गांव की है। यह गांव बीकेटी मेन रोड से 1 किलोमीटर अंदर है।

प्रशासन और ग्रामीणों की बीच सहमति बनने के बाद प्रतिमा कपड़े से ढकी रहेगी। इसके बाद गांव से थानों की पुलिस वापस बुला ली गई। हालांकि, एहतियात के तौर पर PAC तैनात रहेगी। डीसीपी नार्थ गोपाल चौधरी ने बताया, बातचीत के जरिए समस्या का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य है। मूर्ति लगाने को लेकर विवाद गांव के ही दो पक्षों के बीच का है। एक पक्ष ने 3 दिन पहले प्राथमिक स्कूल के सामने अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। जहां प्रतिमा लगाई गई, वह ग्राम समाज की जमीन है। इसको लेकर गांव के ही दूसरे पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ा, तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बीकेटी, इटौंजा, महिंगवा, मड़ियांव, महिला थाने की पुलिस पहुंची। तनाव देखते हुए पीएसी को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने हालात संभालने के लिए ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। लेकिन, इसी बीच गांव वाले उग्र हो गए। उन्होंने पथराव कर दिया। इसमें महिला इंस्पेक्टर मेनका सिंह के अलावा महिगंवा थाने के दरोगा रामेंद्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल जय प्रकाश, लाल मोहम्मद, नगुवामऊ चौकी प्रभारी शेष मणि और एलआईयू के क्षेत्रीय प्रभारी सिद्धेश वर्मा घायल हुए हैं।

गांव वालों का कहना है कि तीन दिन पहले ग्राम प्रधान के प्रस्ताव पर रात में चुपचाप प्रतिमा रखी गई थी। न तो प्रशासन से इसकी इजाजत ली गई और न ही ग्रामीणों से राय ली गई। प्रतिमा जिस जगह रखी गई, वह ग्राम समाज की जमीन है। यहां पहले हाट-बाजार और शादी-समारोह होते थे। इससे नाराज सैकड़ों बुजुर्ग, महिलाएं और युवा खातरी गांव से निकलकर पहाड़पुर चौराहा पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। नारेबाजी कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि प्रतिमा हटाई जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो। हालात बिगड़ते देख मौके पर BKT SDM सतीश चंद्र त्रिपाठी, कई थानों की पुलिस और PAC बल को तैनात किया गया। प्रशासन की अपील का कोई असर नहीं हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में गांव के प्रधान प्रतिनिधि को हिरासत में ले लिया, जिससे ग्रामीण और भड़क गए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। ग्रामीण मुन्नी देवी ने कहा कि पुलिस ने ग्रामीणों को जमकर पीटा है। उन्हें ईंट लगी है। पुलिस ने कपड़े भी फाड़े हैं। ग्राम प्रधान को किडनैप करके ले गए हैं। उन्होंने ढूंढ़ने गए तीन-चार लोगों को भी किडनैप कर लिया है।

कोटा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. kotavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.